Headlines

Uttarakhand: जागेश्वर में गधेरे के पास सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू की

Uttarakhand: जागेश्वर में गधेरे के पास सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू की
शेयर करे-

Uttarakhand: जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटुली में उस समय सनसनी फैल गई जब आरतोला और जागेश्वर के बीच एक गधेरे के पास जंगल में एक सड़ा-गला शव पड़ा हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर कुछ चरवाहे जानवरों को चराने जंगल की ओर गए थे, जहां उन्होंने गधेरे में एक शव को देखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जागेश्वर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह सड़ चुका है और उसका सिर पूरी तरह कंकाल में बदल गया है, जिससे उसकी पहचान कर पाना फिलहाल संभव नहीं है। पुलिस का अनुमान है कि शव किसी 30 से 40 वर्ष के व्यक्ति का हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को सूचित कर दिया गया है। टीम के पहुंचने के बाद शव की शिनाख्त व मौत के कारणों को लेकर आगे की जांच की जाएगी।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *