Headlines

Rudrapur: रुद्रपुर में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

Rudrapur: रुद्रपुर में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल
शेयर करे-

Rudrapur: उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर अभद्रता और फायरिंग कर फरार हुए तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की रात गश्त के दौरान इंद्रा चौक के पास क्रेटा कार सवार कुछ युवकों ने पुलिस से बदसलूकी करते हुए तमंचा दिखाया और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर, सर्विलांस और एसओजी की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

12 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी सफेद कार में बिलासपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर रामपुर रोड पर घेराबंदी की गई। जब संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पीछा किए जाने पर आरोपी बारादरी के पास खेत में गाड़ी छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया।

इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस दल बाल-बाल बचा। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान रिशु श्रीवास्तव निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी पंतनगर रुद्रपुर (घायल), खुश नंदू निवासी गदरपुर और वीरेंद्र साहनी उर्फ विक्की निवासी रुद्रपुर के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में लूट और स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। फिलहाल घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और सभी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने तीनों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *