Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर भगवान शिव के भक्तों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन यात्रा के लिए पवित्र देवभूमि में पधार रहे सभी शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव की कृपा से यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, यही हमारी प्रार्थना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस आस्था और श्रद्धा के महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आनंददायक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान मां गंगा की निर्मलता और समाज में अनुशासन की भावना बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ अपनी शुभकामनाएं दोहराईं।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

