Mussoorie: मसूरी के व्यस्त माल रोड क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। सुबह करीब नौ बजे लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।
आग की वजह से दुकान के आसपास की तीन अन्य दुकानों में भी धुआं भर गया, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है और मामले की जांच जारी है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

