Andhra pradesh: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ ने नौ लोगों की जान ले ली। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और वे घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा है।

Chief Editor, Aaj Khabar
