Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: काठगोदाम में कॉलटैक्स के पास 45 वर्षीय व्यक्ति नहर में गिरा, जल पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Haldwani: काठगोदाम में कॉलटैक्स के पास 45 वर्षीय व्यक्ति नहर में गिरा, जल पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
शेयर करे-

Haldwani: शहर के काठगोदाम थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कॉलटैक्स के पास एक व्यक्ति अचानक सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। काठगोदाम थाना पुलिस और जल पुलिस की टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और जल पुलिस की संयुक्त टीम नहर के किनारों और गहराई में लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना अचानक हुई और किसी ने यह नहीं देखा कि व्यक्ति कैसे गिरा। देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा, पर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने कहा है कि सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक व्यक्ति को बरामद नहीं कर लिया जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *