Dehradun: उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष समारोह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को वन अनुसंधान संस्थान (FRI) का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
मुख्य सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम में 60 से 70 हजार लोगों की उपस्थिति की संभावना है, इसलिए प्रवेश और निकास की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यातायात और पार्किंग के लिए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान डीजीपी दीपम सेठ, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विनय शंकर पांडेय, विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी सविन बंसल और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
