थाना बेतलाघाट पुलिस ने छात्र छात्राओं को किया यातायात नियमों तथा विभिन्न अपराधों से बचने हेतु जागरूक।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना बेतालघाट पुलिस द्वारा स्कूलों में जाकर अध्यनरत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन सहित विभिन्न अपराधों से बचने हेतु किया गया जागरूक। जिला विधिक प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में एसएसपी नैनीताल के दिशा- निर्देशन एवं डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल पुलिस…
