Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

अफ्रीकी देश लीबिया में डैनियल तूफान ने मचाई भारी तबाही, दो हजार लोगों के मारे जाने की आशंका।

अफ्रीकी देश लीबिया में डैनियल तूफान ने मचाई भारी तबाही, दो हजार लोगों के मारे जाने की आशंका।
शेयर करे-

काहिरा। अफ्रीकी देश लीबिया में विनाशकारी तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। यहां आए विनाशकारी बाढ़ ने भारत तबाही मचाई है। बाढ़ की वजह से दो हजार लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं। लीबियाई सेना के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। वहीं पूर्वी लीबिया सरकार के प्रधानमंत्री ओसामा हमद ने कहा कि बाढ़ से डर्ना शहर तबाह हो गया है। 2,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है, और हजारों अन्य लापता हैं। तटीय शहर डर्ना में डैनियल तूफान की चपेट में आने के बाद इसे आपदा क्षे़त्र घोषित कर दिया गया है। पूर्वी लीबिया के कई शहरों में हजारों घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गई हैं। डर्ना में बिजली या संचार सेवा ठप हो गई।

पूर्वी लीबिया सरकार के प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने सोमवार को तीन दिन के शोक की घोषणा की है। देशभर में झंडे आधे झुके रहेंगे। बता दें कि कि सरकार ने शनिवार को आपात की घोषणा कर दी थी।

अफ्रीकी देश लीबिया में डैनियल तूफान ने मचाई भारी तबाही, दो हजार लोगों के मारे जाने की आशंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *