Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: गूलर घाटी हादसे के घायलों से मिले सीएम धामी, घायलों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Uttarakhand: गूलर घाटी हादसे के घायलों से मिले सीएम धामी, घायलों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
शेयर करे-

॰ चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर कहा- घायलों के इलाज में न हो कोई कमी, प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

Uttarakhand: टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपचार कर रहे चिकित्सकों से घायलों की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दुखद हादसे से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ राज्य सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों के समुचित उपचार के साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *