Headlines

Bareilly: इस्तीफे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Bareilly: इस्तीफे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
शेयर करे-

Bareilly: उत्तर प्रदेश प्रशासन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं। जांच की जिम्मेदारी बरेली मंडल के आयुक्त को सौंपी गई है। जांच अवधि के दौरान अलंकार अग्निहोत्री को डीएम कार्यालय शामली से अटैच किया गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को सात पृष्ठों का इस्तीफा भेजा था।

इस्तीफे में उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा था कि अब केंद्र और राज्य सरकार में न तो जनतंत्र बचा है और न ही गणतंत्र, बल्कि देश ‘भ्रमतंत्र’ की ओर बढ़ रहा है। उनके इस बयान और इस्तीफे के बाद शासन स्तर पर कार्रवाई करते हुए निलंबन और विभागीय जांच का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *