Headlines

chamoli: डेढ़ साल तक कमरे में छिपाकर रखी डाक, पोस्टमैन की लापरवाही से आधार, पैन और एटीएम कार्डों का अंबार बरामद

chamoli: डेढ़ साल तक कमरे में छिपाकर रखी डाक, पोस्टमैन की लापरवाही से आधार, पैन और एटीएम कार्डों का अंबार बरामद
शेयर करे-

Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड स्थित तुंगेश्वर क्षेत्र में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि क्षेत्र में तैनात एक पोस्टमैन ने वर्ष 2025 से अब तक लोगों की महत्वपूर्ण डाक वितरित करने के बजाय अपने निजी कमरे में तीन से चार बोरियों में भरकर रख दी। मामला उजागर होने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी है और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, बरामद डाक में बड़ी संख्या में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक एटीएम कार्ड, बैंकिंग संबंधी दस्तावेज तथा स्पीड पोस्ट से भेजे गए महत्वपूर्ण पत्र शामिल हैं, जिन्हें संबंधित लोगों तक नहीं पहुंचाया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय निवासी विनोद पांडे को उनकी पुत्री का आधार कार्ड तुंगेश्वर-माल बजवाड़ मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। उन्होंने पोस्टमैन से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसके कमरे का निरीक्षण किया। आरोप है कि वहां तीन से चार बोरियों में बड़ी मात्रा में अवितरित डाक रखी मिली।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से क्षेत्र में नियमित रूप से डाक वितरण नहीं किया गया, जिससे अनेक लोगों को सरकारी और बैंकिंग सेवाओं से जुड़े जरूरी दस्तावेज समय पर नहीं मिल सके। इस घटना ने डाक विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस संबंध में अधीक्षक डाकघर चमोली अजय कुमार ने कहा कि पोस्टमैन द्वारा अपने कमरे में डाक रखना नियमों के विरुद्ध है। मामले की जांच कराई गई है और संबंधित पोस्टमैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *