Headlines

Chamoli: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, नारायणबगड़ के पास वाहन खाई में गिरा, एक की मौत चार घायल

Chamoli: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, नारायणबगड़ के पास वाहन खाई में गिरा, एक की मौत चार घायल
शेयर करे-

Chamoli: चमोली जिले के नारायणबगड़ से करीब तीन किलोमीटर आगे लेगुना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। यहां एक वाहन फिसलकर लगभग 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम और 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए नारायणबगड़ अस्पताल ले जाया गया है। एसडीएम थराली के निर्देश पर तहसील स्तर से राहत एवं बचाव दल को भी तुरंत रवाना किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *