Headlines

Dehradun: कांग्रेस नफरत की दुकान से झूठ बेच रही है, 2027 में जनता सिखाएगी सबक : महेंद्र भट्ट

Dehradun: कांग्रेस नफरत की दुकान से झूठ बेच रही है, 2027 में जनता सिखाएगी सबक : महेंद्र भट्ट
शेयर करे-

Dehradun: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर नफरत की राजनीति के तहत झूठ और अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के झूठे आरोपों और गैर-जिम्मेदार बयानों की पोल लगातार खुल रही है, जिसका जवाब जनता 2027 के चुनाव में देगी।

महेंद्र भट्ट ने हाल में कांग्रेस विधायक के पुत्र से जुड़े षड्यंत्र प्रकरण पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिना जांच और तथ्यों के कांग्रेस नेताओं ने धरना-प्रदर्शन, शहर बंद और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सरकार ने बार-बार अपील की कि पुलिस को जांच करने दी जाए, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक लाभ के लिए अफवाहें फैलाईं। अब जब सच्चाई सामने आ गई है, तो कांग्रेस नेताओं की चुप्पी उनके झूठ को उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि ‘मोहब्बत की दुकान’ का दावा करने वाली कांग्रेस वास्तव में नफरत की दुकान चला रही है, जहां केवल झूठ का सामान बिकता है। अंकिता प्रकरण में दोषियों को सजा के बावजूद अपुष्ट वीडियो के आधार पर संदेह फैलाया गया। बाद में परिवार की सहमति से सीबीआई जांच और संबंधित लोगों के बयानों से कांग्रेस का भ्रम फैलाने का प्रयास बेनकाब हो गया।

भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केंद्रीय एजेंसियों, चारधाम यात्रा, क्षेत्रीय विभाजन, भर्तियों, केदार धाम, आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, अवैध धार्मिक कब्जों और उत्तराखंडियत जैसे विषयों पर भी लगातार भ्रम और झूठ फैलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन के प्रति नफरत में कांग्रेस ने सामाजिक सौहार्द और धार्मिक परंपराओं तक को दांव पर लगाया।

तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पोल खुलने के कारण ही जनता बार-बार उसे चुनावों में नकार रही है। भाजपा राज्यहित में कोई राजनीतिक रियायत नहीं देगी और 2027 के चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *