Headlines

Champawat: जंगली सूअर के हमले से सिल्योरी निवासी गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल चंपावत रेफर

Champawat: जंगली सूअर के हमले से सिल्योरी निवासी गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल चंपावत रेफर
शेयर करे-

Champawat: चंपावत जिले के सिल्योरी क्षेत्र में जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रधानपति हरीश जोशी  ने बताया कि सिल्योरी निवासी दीगर देव खेतों में बकरी चरा रहे थे, इसी दौरान अचानक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही हरीश जोशी घायल दीगर देव को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल चंपावत के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *