Headlines

Dehradun: देहरादून कैबिनेट बैठक में पांच अहम प्रस्ताव पास, अल्पसंख्यक बोर्ड में नए समाज जुड़े

Dehradun: देहरादून कैबिनेट बैठक में पांच अहम प्रस्ताव पास, अल्पसंख्यक बोर्ड में नए समाज जुड़े
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुल पांच प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

कैबिनेट ने शिक्षा विभाग से जुड़े एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की नियमावली में संशोधन किया गया है। अब मुस्लिम समाज के साथ सिख, ईसाई, जैन और पारसी समाज को भी अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड में शामिल किया जाएगा।

बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा कई विधेयकों को मंजूरी दी गई है, जिन्हें आगामी विधानसभा सत्र में पटल पर रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *