Dehradun: राजधानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि समाज और देश का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके नेतृत्व में बीते चार वर्षों के भीतर राज्य में रिकॉर्ड 24 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद प्रतियोगी परीक्षाएं अब पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा रही हैं, जिससे प्रतिभाशाली युवाओं को निष्पक्ष अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
