Dehradun: पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो देश में गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता हितों की रक्षा का एक सशक्त स्तंभ है। उत्तराखंड में मानक निर्धारण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है।
उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों, दवाओं, निर्माण सामग्री और उपभोक्ता उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन निगरानी की जा रही है। साथ ही आधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना, उद्योगों को मानक अनुरूप उत्पादन के लिए प्रोत्साहन तथा आमजन में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, मानकयुक्त और विश्वसनीय उत्पाद उपलब्ध कराए जाएं, जिससे जनस्वास्थ्य और उपभोक्ता विश्वास दोनों सुदृढ़ हों।
कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री खजान दास, श्री उमेश शर्मा काऊ एवं श्रीमती सविता हरबंस कपूर भी उपस्थित रहे।


Chief Editor, Aaj Khabar
