Headlines

Dehradun: छात्र एंजेल चकमा हत्या मामला में मुख्यमंत्री धामी ने पिता से की बात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

Dehradun: छात्र एंजेल चकमा हत्या मामला में मुख्यमंत्री धामी ने पिता से की बात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने एंजेल के पिता श्री तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को अवगत कराया कि इस जघन्य अपराध में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक अन्य आरोपी के नेपाल फरार होने की आशंका है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर सघन प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और कानून के तहत कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह घटना उन्हें व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ा पहुंचाने वाली है। उत्तराखंड हमेशा से शांत, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण राज्य रहा है, जहां देश-विदेश से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। ऐसी घटना पूरे समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने डॉ. माणिक साहा, अमित शाह तथा राजनाथ सिंह से भी इस विषय पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, त्रिपुरा सरकार से भी समन्वय बनाकर सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *