Dehradun: देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने वुशु स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। राज्य ने एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर नया कीर्तिमान रच दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ भोजन भी किया।
वुशु स्पर्धा में राज्य की ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर पहला पदक दिलाया, जिसके बाद अचोम तपस के स्वर्ण पदक से खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ गया। इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी और हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राज्य को राष्ट्रीय पदक तालिका में मजबूत स्थान दिलाया।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

