Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट खेलकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, प्रेस क्लब को दिए 5 लाख रुपए

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट खेलकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, प्रेस क्लब को दिए 5 लाख रुपए
शेयर करे-

Dehradun: उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट खेलकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब में खेल सामग्री के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर पत्रकार खेल आयोजनों की रिपोर्टिंग करते हैं, लेकिन ऐसे टूर्नामेंट से उन्हें स्वयं खेल मैदान में उतरने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, इससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी लाभ होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने आमजन से अपनी दिनचर्या में खेल गतिविधियों को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली में खेलों से जुड़कर मानसिक तनाव से बचा जा सकता है और स्वस्थ रहा जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को अधिकतम सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय खेलों (नेशनल गेम्स) में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीते, जो सरकार की सफल खेल नीति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिंह, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, खिलाड़ी, क्लब के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Dehradun

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *