Headlines

Dehradun: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में भावुक हुईं गीता धामी, बोलीं—उत्तराखंड की सेवा में सीएम धामी ने नहीं ली एक दिन की भी छुट्टी

Dehradun: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में भावुक हुईं गीता धामी, बोलीं—उत्तराखंड की सेवा में सीएम धामी ने नहीं ली एक दिन की भी छुट्टी
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून के परेड ग्राउंड में सेवा संकल्पफाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 के समापन समारोह में भावुक क्षण देखने को मिले, जब गीता धामी अपने संबोधन के दौरान भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सकीं। मंच से उन्होंने अपने पति पुष्कर सिंह धामी के संघर्ष, समर्पण और अथक परिश्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्होंने प्रदेश की सेवा के लिए एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है।

गीता धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा जीवन उत्तराखंड और यहां की जनता को समर्पित है। उनके लिए परिवार से ऊपर राज्य का विकास और लोगों की खुशहाली है। उन्होंने बताया कि सीएम धामी हर निर्णय देवभूमि के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर लेते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी प्रदेश हित को सर्वोपरि रखते हैं।

उन्होंने राज्य हित में लिए गए कड़े फैसलों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और अवसरों से भरपूर बनाना है। उनके इस भावुक संबोधन से समारोह में मौजूद लोग भी भाव-विभोर हो गए और तालियों के साथ मुख्यमंत्री के समर्पण को सम्मान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *