Headlines

Dehradun: देहरादून पुलिस लाइन में सीएम धामी ने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन किया, कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर दिए निर्देश

Dehradun: देहरादून पुलिस लाइन में सीएम धामी ने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन किया, कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर दिए निर्देश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने आज पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड एक पहाड़ी राज्य है, जहां समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में दक्ष और तत्पर रहना बेहद आवश्यक है, ताकि संकट के समय आमजन को त्वरित राहत और सहायता मिल सके।

उन्होंने पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है। साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने सभी प्रशिक्षु कांस्टेबलों से आह्वान किया कि वे आधुनिक प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *