Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने डीएवी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की धुरी

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने डीएवी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की धुरी
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच ही भारत के विकास की दिशा तय करती है। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व विकास, संगठन क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इनके माध्यम से युवाओं में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना का विकास होता है। साथ ही उन्होंने महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों का उल्लेख करते हुए शिक्षा को चरित्र और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही साइंस सिटी और एस्ट्रो पार्क जैसी परियोजनाओं के जरिए वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहन मिल रहा है।

राज्य में उच्च शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना, 20 मॉडल कॉलेजों का निर्माण, महिला छात्रावास, आईटी लैब और परीक्षा भवन बनाए जा रहे हैं। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियां भी की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डीएवी पीजी कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शैक्षणिक ब्लॉक की छत पर दो अतिरिक्त तल (प्रथम एवं द्वितीय) के निर्माण की घोषणा भी की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक राम सिंह कैड़ा, उमेश कुमार, प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, महामंत्री करन नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *