Haldwani: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, जहां लगातार हत्या, बलात्कार, महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर जैसी प्रक्रियाओं में भी न्यायिक अधिकारियों को लगाया जा रहा है, जबकि चुनाव के दौरान सरकारी अधिकारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भले ही पश्चिम बंगाल में इस समय मौसम गर्म है, लेकिन वहां की जनता जिस तरह से सड़कों पर उतरकर बदलाव की मांग कर रही है, उससे साफ संकेत मिल रहा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। धामी ने विश्वास जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार मजबूती के साथ बनेगी।

Chief Editor, Aaj Khabar
