Headlines

Dehradun: देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने बल्ला थामकर किया अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में भरा जोश

Dehradun: देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने बल्ला थामकर किया अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में भरा जोश
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने देश में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। इससे युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खेल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *