Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिलाई शपथ

Dehradun: दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिलाई शपथ
शेयर करे-

Dehradun: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य सचिव ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।

मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही अधिनियम प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शपथ ग्रहण के बाद दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि वह आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय समेत शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *