Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: कुमाऊं विवि के रिजल्ट में देरी पर भड़के एमबीपीजी छात्र, प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Haldwani: कुमाऊं विवि के रिजल्ट में देरी पर भड़के एमबीपीजी छात्र, प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़कर किया प्रदर्शन
शेयर करे-

Haldwani: कुमाऊं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त हुए करीब दो माह बीतने के बावजूद स्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर तथा बैक परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं होने से छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने लंबित रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ छात्र प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

छात्रों का कहना है कि परिणाम में देरी के कारण उनकी आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एनएसयूआई से जुड़े मेहुल साह ने आरोप लगाया कि बैक परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं होने से कई विद्यार्थी पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। चार सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि है और कई विषयों में सीटें भी भर चुकी हैं। ऐसे में रिजल्ट में और देरी होने पर बड़ी संख्या में छात्र पीजी प्रवेश से वंचित हो सकते हैं।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी सहित शिक्षकों ने छात्रों को समझाकर छत से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।

वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पहुंचकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लंबित परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *