Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी से सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और नरेश बंसल, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजानदास, उमेश शर्मा काऊ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *