Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को मानवता, समानता और सेवा की भावना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने “एक ओंकार सतनाम” के भाव से समाज को सच्चाई, ईमानदारी और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनकी शिक्षाएँ सदैव मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

Chief Editor, Aaj Khabar

