Headlines

Uttar Pradesh: देव दीपावली की सुबह मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, कालका एक्सप्रेस की चपेट में आईं छह महिलाओं की मौत

Uttar Pradesh: देव दीपावली की सुबह मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, कालका एक्सप्रेस की चपेट में आईं छह महिलाओं की मौत
शेयर करे-

Uttar Pradesh: देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा की पावन सुबह मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सोनभद्र से कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आई छह महिलाएं ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफार्म पार कर रही थीं कि तभी कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में सभी छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिलाएं फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करने के बजाय सीधे रेल पटरी पार कर रही थीं, तभी यह दर्दनाक घटना घटी। हादसा इतना भयावह था कि शव क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए शवों को ट्रैक से हटाया गया।

मृतकों की पहचान सविता (28), साधना (16), शिव कुमारी (12), अप्पू देवी (20), सुशीला देवी (60) और कलावती देवी (50) के रूप में हुई है। सभी महिलाएं चुनार घाट पर स्नान के लिए जा रही थीं। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एसपी रेलवे प्रशांत वर्मा ने बताया कि महिलाएं पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म पार कर रही थीं, तभी कालका एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और घायलों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *