Headlines

Uttarakhand: श्यामखेत में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान गैस रिसाव से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Uttarakhand: श्यामखेत में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान गैस रिसाव से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
शेयर करे-

Uttarakhand: नगर के श्यामखेत क्षेत्र में बुधवार को शिविर टैंक की सफाई के दौरान गैस रिसाव से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बेहोश हो गया। दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली लाया गया, जहां विजय कुमार (35) पुत्र वेद राम निवासी टमट्यूडा ने दम तोड़ दिया। दूसरा युवक गौरव (35) पुत्र रामेश्वर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से दोनों बेहोश हो गए थे। घटना की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक विजय कुमार अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल परिसर में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *