Dehradun: उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी भाई-बहनों के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी मेहनत और समर्पण से राज्य की संस्कृति और पहचान को विश्व पटल तक पहुंचा रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी भाई-बहनों के अनुभव और दृष्टिकोण नीतियों को अधिक जनकेंद्रित बनाते हैं। इसी उद्देश्य से सरकार ने “प्रवासी उत्तराखंड परिषद” का गठन किया है, ताकि राज्य के विकास में उनके अनुभव, सुझाव और सहयोग का लाभ लिया जा सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है, और इस अभियान में प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar

