Headlines

Dehradun: राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल, तैयारियों का जायजा लेने एफआरआई पहुँचे अधिकारी

Dehradun: राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल, तैयारियों का जायजा लेने एफआरआई पहुँचे अधिकारी
शेयर करे-

Dehradun: राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित उपस्थिति को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं। सोमवार को आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस के.एस. नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने एफआरआई परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियों को समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, और राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनकी उपस्थिति प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात होगी।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *