Headlines

Dehradun: भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री ने किया सतर्कता का आग्रह, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

Dehradun News
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अगले 24 घंटों के भीतर अत्यधिक वर्षा की संभावना को लेकर नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र पहाड़ी क्षेत्रों सहित कुछ मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह किया कि अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर पूरी तरह से नज़र बनाए हुए है और हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन को पूरी सहायता दी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ने विशेष रूप से कल आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा के परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वे समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा दोनों सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

सरकार ने आमजन से संयम और सावधानी बरतने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि आपदा की स्थिति में प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेगा।

For latest news updates click here

For English news updates click here 

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *