Headlines

Ramnagar: रामनगर पुलिस ने पकड़ी 17 लाख की गांजे की बड़ी खेप, एक तस्कर गिरफ्तार

शेयर करे-

Ramnagar:  मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई में रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर कोतवाली रामनगर पुलिस ने एक तस्कर को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने पूछड़ी टंकी के पास रहने वाले दानिश पुत्र वाहिद हुसैन (उम्र 22 वर्ष) को टैक्सी वाहन संख्या UK19TA 1172 से 68.02 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है।

इस संबंध में रामनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/60/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  1. श्री अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रामनगर
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल
  3. उप निरीक्षक गगनदीप सिंह
  4. कांस्टेबल विपिन शर्मा
  5. कांस्टेबल संदीप सिंह

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *