Dehradun: शासन ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और रेवेन्यू सेवा के कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों से कार्यमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियों के साथ तैनाती प्रदान की गई है।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निम्न तालिका में उल्लिखित अधिकारियों को उनके नाम के सामने कॉलम-3 में अंकित वर्तमान पद से कार्यमुक्त करते हुए, कॉलम-5 में दर्शाए गए पदभार/विभाग में नई तैनाती दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। स्थानांतरण सूची में कई जिलों के डीएम, एसडीएम और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हैं।
सरकार ने इस निर्णय को प्रशासनिक सुगमता और जनहित में आवश्यक बताते हुए पारदर्शिता के साथ स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरा करने का दावा किया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को शीघ्रता से नवीन कार्यस्थल पर योगदान देना होगा।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


