Headlines

Dehradun: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले रुद्रप्रयाग के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की भेंट

Dehradun: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले रुद्रप्रयाग के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की भेंट
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक भारत सिंह चौधरी ने किया। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को जीत की बधाई दी और जनसेवा के नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में यह व्यापक सफलता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और पारदर्शी कार्यशैली पर जनविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश भर से विजयी जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का सिलसिला जारी है और बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *