Headlines

Dehradun: धान खरीद में अव्यवस्था पर बरसे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बोले—‘भाजपा सरकार का धाकड़ झूठ बेनकाब’

Dehradun: धान खरीद में अव्यवस्था पर बरसे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बोले—‘भाजपा सरकार का धाकड़ झूठ बेनकाब’ Yashpal arya
शेयर करे-

Dehradun: नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर धान खरीद को लेकर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार कागज़ों में तो धान की खरीद के आंकड़े जारी कर वाहवाही लूट रही है, लेकिन हकीकत मंडियों में किसानों की बदहाल स्थिति से उजागर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति अन्याय कर रही है—न उन्हें बाढ़ मुआवजा मिल रहा है, न एमएसपी का पूरा लाभ, ऊपर से खाद की किल्लत और आढ़तियों के शोषण से किसान त्रस्त हैं।

श्री आर्य ने कहा कि सरकार ने कच्चे आढ़तियों को एमएसपी पर धान खरीदने के लाइसेंस तो दे दिए, लेकिन वे किसानों का धान नहीं खरीद रहे। बिचौलियों को मिले अधिकारों से किसान ठगा जा रहा है और प्रशासन स्थिति को लेकर भ्रम फैला रहा है। उन्होंने बताया कि मंडियों में तौल न होने से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी हैं, किसान चौकीदारी कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि यूपी से सस्ते दाम पर खरीदे गए धान को उत्तराखंड के पोर्टल पर चढ़ाया जा रहा है। कई किसान मजबूरी में निजी गोदामों में औने-पौने दाम पर फसल बेचने को विवश हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर धान खरीद की प्रक्रिया समय पर और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *