Pauri: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘शहीद स्मरण समारोह’ में जनसमूह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के महत्त्व, सरदार वल्लभभाई पटेल, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’, कोमुरम भीम सहित कई विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹102 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया तथा शहीद बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अमर बलिदानियों के सम्मान को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि नीतियों और निर्णयों में भी साकार किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दी गई है। वीरता पुरस्कारों की राशि में भी ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। समारोह में लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar

