Headlines

Haldwani: एडीबी की मदद से हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण और जल निकासी सुधार की शुरुआत, जाम से मिलेगी राहत

Haldwani: एडीबी की मदद से हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण और जल निकासी सुधार की शुरुआत, जाम से मिलेगी राहत
शेयर करे-

Haldwani: शहर में अब ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की सहायता से हल्द्वानी की लगभग 16.5 किलोमीटर सड़कों और प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण, पुनर्निर्माण और प्रबंधन सुधार कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इस परियोजना को शहर को स्मार्ट और व्यवस्थित ट्रैफिक सिस्टम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पहले चरण में तीनपानी से बरेली रोड तक सड़क चौड़ीकरण और जल निकासी की आधुनिक व्यवस्था तैयार की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे और डिजाइन का कार्य पूरा हो चुका है और अब टेंडर प्रक्रिया के बाद फील्ड स्तर पर कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना के तहत कई प्रमुख चौराहों का पुनः डिजाइन किया जाएगा ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति कम हो और पैदल यात्रियों की सुविधा बढ़ाई जा सके।

इस परियोजना में बरेली रोड, तीनपानी रोड, नैनीताल रोड और टीपी नगर क्षेत्र की सड़कों को शामिल किया गया है। चौड़ीकरण के साथ ही जल निकासी, डिवाइडर और सिग्नल सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। अधिकारी बताते हैं कि इस कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यह परियोजना समय पर पूरी होती है, तो शहर में ट्रैफिक और बारिश के दौरान जलभराव की समस्याओं से काफी राहत मिलेगी। लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण योजना अब एडीबी की मदद से हकीकत बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *