Headlines

Nainital: संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल बना ‘संवाद वेलनेस मेला–2025’, कमिश्नर दीपक रावत और आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने किया शुभारंभ

Nainital: संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल बना ‘संवाद वेलनेस मेला–2025’, कमिश्नर दीपक रावत और आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने किया शुभारंभ
शेयर करे-

Nainital:  पुलिस लाइन नैनीताल में “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत और आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त उत्तराखण्ड की भावना को साकार करता “मिशन संवाद” अब पुलिस बल में संवेदनशीलता, मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक कल्याण का नया प्रतीक बन गया है।

कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि आईजी रिद्धिम अग्रवाल की इस पहल से पुलिस बल में संवाद, सकारात्मकता और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। वेलनेस मेला–2025 पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और परामर्श सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध करा रहा है।

कार्यक्रम में कुमायूँ परिक्षेत्र के पुलिस कर्मियों और उनके बच्चों के लिए दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने करियर मार्गदर्शन कार्यशालाएँ आयोजित कीं, जिनमें लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया। “मिशन संवाद” के तहत अब तक 1000 पुलिस कर्मियों ने पंजीकरण कराया है और 400 से अधिक लाभान्वित हुए हैं। इससे पुलिस बल में तनाव कम हुआ है और कार्य के प्रति उत्साह बढ़ा है।

कुमायूँ कमिश्नर ने कहा कि ऐसे वेलनेस कार्यक्रम अन्य सरकारी विभागों में भी होने चाहिए ताकि शासन-प्रशासन में मानवीय जुड़ाव को प्रोत्साहन मिले। इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *