Haldwani: रविवार को तहसील हल्द्वानी के ग्राम नवाड़ खेड़ा में कृषक ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग से फसल उत्पादन के सही आंकड़े प्राप्त होते हैं, जो किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों में सहायक सिद्ध होते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण नीति, आयात-निर्यात नीति जैसी सरकारी योजनाओं के निर्माण में इन्हीं आंकड़ों का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय फसल क्षति का आकलन और राहत राशि का वितरण भी इन्हीं आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। साथ ही ये डेटा सांख्यिकी सर्वेक्षण में भी शामिल किया जाता है।
इस अवसर पर तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे, स्थानीय किसान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
