Dehradun: उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चौखुटिया से स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग लेकर देहरादून आए आंदोलनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग करना अपराध नहीं, बल्कि नागरिकों का अधिकार है।
आर्य ने कहा कि जनता की आवाज़ को दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है और सरकार का यह रवैया उसकी असंवेदनशीलता और अहंकार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज राज्य को पुलिस बल नहीं, बल्कि योजनाओं, संसाधनों और संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जनता के हक़ की है और इसे सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ा जाएगा।

Chief Editor, Aaj Khabar
