Headlines

Dehradun: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित, कई जिलों में महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

Dehradun: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित, कई जिलों में महिलाओं को मिली जिम्मेदारी
शेयर करे-

Dehradun: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर उत्तराखंड पंचायती राज विभाग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। सचिव चंद्रेश यादव द्वारा घोषित इस सूची में राज्य के विभिन्न जिलों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट की गई है, जिसमें महिलाओं और अनुसूचित वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

देहरादून, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटें सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखी गई है, जबकि बागेश्वर में महिला अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित की गई है।

उधम सिंह नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। दूसरी ओर, चंपावत, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी जिलों की सीटें अनारक्षित रखी गई हैं, जिससे यहां किसी भी वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे।

पंचायती राज विभाग ने आरक्षण सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 2 अगस्त से 4 अगस्त तक का समय निर्धारित किया है। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 5 अगस्त को किया जाएगा और आरक्षण की अंतिम सूची 6 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।

Dehradun Dehradun: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित, कई जिलों में महिलाओं को मिली जिम्मेदारी Dehradun: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित, कई जिलों में महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *