Headlines

Dehradun: उत्तराखंड में 82 निरीक्षकों के तबादले,बनभूलपुरा के नीरज भाकुनी भेजे गए पिथौरागढ़

Dehradun: उत्तराखंड में 82 निरीक्षकों के तबादले,बनभूलपुरा के नीरज भाकुनी भेजे गए पिथौरागढ़
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड पुलिस विभाग में हाल ही में पदोन्नति पाए 82 निरीक्षकों को नई तैनाती दे दी गई है। इस तबादला सूची में कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिनमें बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का नाम प्रमुख है। उन्हें बनभूलपुरा से हटाकर पिथौरागढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है।

नीरज भाकुनी हाल के महीनों में लगातार चर्चा में रहे। 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा हिंसा के दौरान फईम नामक युवक की मौत के मामले में जांच की निष्पक्षता को लेकर उन पर सवाल उठे थे। नैनीताल हाईकोर्ट ने हाल ही में इस मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें जांच से हटाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट के आदेश के 24 घंटे के भीतर शासन ने उनका तबादला कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, नीरज भाकुनी की नई तैनाती पिथौरागढ़ जनपद में की गई है। उनके स्थान पर बनभूलपुरा में नया थाना प्रभारी जल्द नियुक्त किया जाएगा। विभागीय स्तर पर इस फेरबदल को संवेदनशील मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

इसी क्रम में कालाढूंगी थाना प्रभारी विजय मेहता को भी पदोन्नति के बाद बागेश्वर भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 82 निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। यह व्यापक फेरबदल विभागीय संचालन को अधिक सुचारु और उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Dehradun

Dehradun
Dehradun

For latest news updates click here

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *