Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री आवास में योगाभ्यास, मुख्यमंत्री धामी ने योग को जीवनशैली बनाने का किया आह्वान

Dehradun: मुख्यमंत्री आवास में योगाभ्यास, मुख्यमंत्री धामी ने योग को जीवनशैली बनाने का किया आह्वान
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं भाग लिया। उनके साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी इस योग सत्र में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध का माध्यम है। योग मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने की प्रक्रिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय संस्कृति की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी है और योग सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ है। उन्होंने कहा कि आज योग विश्व के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है और यह भारतीय जीवनशैली को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिला रहा है।

उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव रखा था, जिसे 177 देशों ने समर्थन दिया। परिणामस्वरूप, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड योग और ऋषियों की भूमि है। सरकार ने ग्राम स्तर तक लोगों को योग से जोड़ने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। योग के माध्यम से रोजगार के अवसरों का विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के उद्देश्य से एक नई योग नीति लागू की गई है।

For latest news updates click here 

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *