Headlines

Ramnagar: रामनगर में दो अवैध मदरसे सील, प्रशासनिक कार्रवाई तेज

Ramnagar
शेयर करे-

Ramnagar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नैनीताल जिले के रामनगर में अवैध मदरसों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार, 18 जून को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामनगर क्षेत्र में दो अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील कर दिया।

अभियान के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मारकाना, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की टीम ने आशियाना कॉलोनी गूलरघट्टी और ग्राम पूछड़ी स्थित फौजी कॉलोनी में संचालित दो मदरसों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि दोनों मदरसे पंजीकरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइनों का पालन किया गया था, जिसके चलते उन्हें सील कर दिया गया।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व प्रशासन ने सभी मदरसा संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें शासन और मदरसा बोर्ड की गाइडलाइन से अवगत कराया था। बावजूद इसके, कई मदरसे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान एक अन्य मदरसा भी बंद पाया गया, जहां किसी प्रकार की गतिविधि नहीं मिली, फिर भी जांच प्रक्रिया पूरी की गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक दिन के अभियान तक सीमित नहीं रहेगी। रामनगर क्षेत्र में अवैध मदरसों की पहचान कर निरंतर कार्रवाई की जाएगी, ताकि केवल मानकों के अनुरूप मदरसों का संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *