Headlines

Dehradun: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं देहरादून, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Dehradun: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं देहरादून, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत
शेयर करे-

Dehradun: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति का यह दौरा विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *