Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: भर्ती परीक्षा पेपर लीक पर कांग्रेस आज करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, सरकार और आयोग का पुतला फूंकेगी

Dehradun News
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा धोखा बताते हुए सोमवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता सरकार और आयोग का पुतला दहन करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि परीक्षा के दौरान तीन प्रश्नपत्र बाहर कैसे आए और सोशल मीडिया पर वायरल पन्नों में अभ्यर्थियों द्वारा मिलाए गए प्रश्न एक जैसे कैसे पाए गए।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सख्त नकलरोधी कानून का दावा करने वाली सरकार को इस प्रकरण पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। पार्टी ने बेरोजगार युवाओं के हित में इस मामले को लेकर सड़क पर उतरने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *